5,000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Poco M2 Reloaded आज होगा लॉन्च 

5,000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Poco M2 Reloaded आज होगा लॉन्च 

 नई दिल्ली 
पोको एम2 स्मार्टफोन का नया वर्जन Poco M2 Reloaded भारत में आज लॉन्च होने जा रहा है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी, फुलएचडी+ डिस्प्ले, और MediaTek Helio G80 प्रोसेसर जैसे फीचर्स होंगे। यह एक बजट स्मार्टफोन होगा, जो एक ऑनलाइन इवेंट में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन की बिक्री आज शाम 3 बजे से शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर होगी। पोको एम 2 रीलोडेड के जरिए दरअसल कंपनी पोको एम2 को एक नए रैम व स्टोरेज वेरिएंट में ला रही है। नया फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। जबकि पोको एम 2 फोन दो वेरिएंट 6GB + 64GB और 6GB + 128GB में आता है, जिनकी कीमत 10,999 रुपये और 12,499 रुपये है। इसका सीधा मतलब है कि नया फोन 10 रुपये से कम कीमत वाला ही रह सकता है। 
 

पोको एम2 रिलोडेड स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुलएचडी+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए गोरिला ग्लॉस 3 लगा होगा और सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि, इसमें एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। Poco M2 Reloaded में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा शामिल हैँ। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसमें 5,000mAh का बैटरी पैक दिया जा सकता है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।