कृषक के घर से अलमारी सहित 55 लाख नकदी चोरी
brijesh parmar
उज्जैन। इंगोरिया थाना अंतर्गत ग्राम चिकली निवासी दुर्गेश पाटीदार के गांव के घर से बुधवार रात 55 लाख नकदी की चोरी हुई है।चोरी उस दौरान हुई जब बीती रात घर में 10 लोग सोए रह गए।चोर घर में घुसे और तीन में से बीच वाले कमरे से अलमिरा उठाकर ले गए।घर से 200 मीटर दूर अलमिरा को तोड़कर उसमें से 55 लाख नकदी चुरा ले गए।पुलिस ने कृषक की रिपोर्ट पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि ग्राम चिकली निवासी कृषक का पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया। देर रात अज्ञात बदमाश घर में किचन की खिड़की से घुसे और वहाँ रखी अलमिरा उठाकर बाहर ले आए। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे ,किसी को भी भनक नहीं लग पाई। बदमाश अलमिरा को घर से 200 मीटर दूर जंगल में ले गए और वहाँ उसका ताला तोड़कर उसमें रखे 55 लाख रुपए नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर चुराकर भाग निकले। घटना की जानकारी सुबह कृषक और उसके परिवार के जागने पर सामने आई। इतनी बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही इंगोरिया थाना पुलिस सहित एडिशनल एसपी आकाश भूरिया, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सहित खोजी श्वान मौके पर गया। पुलिस की खोजबीन में घर से 200 मीटर दूर जंगल में अलमिरा खाली हालत में मिली। दुर्गेश ने पुलिस को बताया है कि उसने मार्च में अपनी तीन बीघा जमीन का सौदा किया था।पेशगी के रूप में उसे 55 लाख रुपए मिले थे जो घर में अलमारी में रखे थे। इसके अलावा अलमारी में सोने-चांद के जेवर भी रखे हुए थे, वह भी बदमाश चुरा ले गए। कृषक के मकान में तीन कमरे हैं और अलमारी दो कमरों के बीच वाले कमरे में रखी हुई थी।
bhavtarini.com@gmail.com 
