7pay commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत, जानिए कब मिलेगी बढ़ी सैलरी

नई दिल्ली। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशर्स के खातों में जल्द ही बढ़ी हुआ वेतन आना शुरू हो जाएगा। मोदी सरकार संसद में कह चुकी है कि 1 जुलाई 2021 से इनका रुका हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत फिर से शुरू कर दिया जाएगा। महंगाई भत्ता जो अभी 17 फीसदी की दर से मिलता है, इसमें 11 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है। यानी ये अब 28 फीसदी होने की उम्मीद है। मालूम हो, मोदी सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का DA और DR रोक दिया था। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 जुलाई 2021 इन्हें रिवाइज दरों पर वापस शुरू कर दिया जाएगा। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी कर्मचारियों को 17 परसेंट की दर से DA, DR मिलता है, वो बढ़कर 28 परसेंट हो सकता है.

फ्रीज डीए के साथ बढ़ोतरी का भी मिलेगा लाभ

दरअसल, पिछले महीने ही वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य सभा में एक लिखित जवाब में बताया था कि 1 जुलाई से केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को डीए का पूरा फायदा मिलेगा। उन्हें जनवरी से जून 2021 तक के लिए फ्रीज किए गए DA के साथ इसमें हुई बढ़ोतरी का भी लाभ मिलेगा।

पेंशन में दिखेगा बाद उछाल

1 जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक AICPI (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि जनवरी से जून 2021 की अवधि के लिए कम से कम 4 फीसदी DA बढ़ोतरी का अनुमान है। ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि जनवरी से जून 2020 के लिए 3 फीसदी DA और जुलाई से दिसंबर 2020 के लिए घोषित 4 फीसदी DA को भी केंद्रीय कर्मचारियों के मौजूदा DA में जोड़ दिया जाए, जो कि अभी 17 फीसदी हैं। यानी कुल (17+4+3+4) 28 फीसदी DA हो जाएगा।
फैमिली पेंशन में हुई बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले सरकारी पेंशनधारकों के लिए फैमिली पेंशन की अधिकतम सीमा को बढ़ाने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन की अधिकतम सीमा में लगभग ढाई गुना तक की बढ़ोत्तरी की है। अभी तक फैमिली पेंशन की अधिकतम सीमा 45,000 रुपये प्रति माह थी, अब इसे बढ़ाकर अब 1.25 लाख रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। DA देने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का प्रॉविडेंट फंड (PF) भी बढ़ेगा। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि केंद्रीय कर्मचारियों का PF योगदान का कैलकुलेशन बेसिक सैलरी प्लस DA के फॉर्मूले से हो गए।