99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नागर ने जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी को देखा

99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नागर ने जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी को देखा

भोपाल, गणतंत्र दिवस पर भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा उज्जैन के महाकवि कालिदास संस्कृत अकादमी में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन 99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर द्वारा किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नागर को राज्य सरकार द्वारा जननायकों के नाम पर विश्वविद्यालयों के शुभारंभ की योजना की जानकारी दी गई। स्वंतत्रता संग्राम सेनानी नागर ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को उचित सम्मान देने की सराहना की। उन्होंने सभी से देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ जीवनपर्यंत राष्ट्र सेवा करने को कहा।

उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्य सरकार की योजनाओं पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी लगायी जाती है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार