सड़कों की भूमि को विभाग के नाम दर्ज करवाने के लिये समय-समय पर की जाती है कार्यवाही: सार्वजनिक निर्माण मंत्री

सड़कों की भूमि को विभाग के नाम दर्ज करवाने के लिये समय-समय पर की जाती है कार्यवाही: सार्वजनिक निर्माण मंत्री

जयपुर। सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत बनाई गई सड़कों की भूमि का नामान्‍तरण विभाग के नाम पर दर्ज करवाने के लिये राजस्‍व विभाग के साथ मिलकर समय-समय पर कार्यवाही की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवों की ओर जैसे अभियान चलाकर रास्ते संबंधी समस्याओं के निराकरण के प्रयास किये जाते हैं।

    इससे पहले प्रश्नकाल में विधायक समाराम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पीएमजीएसवाई योजना एवं अन्‍य योजनाओं के तहत सड़कों का निर्माण साधारणतया गैरमुमकिन रास्‍तों एवं प्रचलित रास्‍तों पर किया जाता है।

उन्होंने बताया कि उक्‍त सड़कों की भूमि का नामान्‍तरण विभाग के नाम पर दर्ज करवाने के लिये समय-समय पर राजस्‍व विभाग के साथ सतत् रूप से कार्यवाही की जाती रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवों की ओर एवं राजस्‍व विभाग (ग्रुप-6) के द्वारा वर्ष 2016 में चलाये गये रास्‍ते सम्‍बन्‍धी समस्‍याओं का निराकरण अभियान 2016 इत्‍यादि के दौरान सड़कों का नामान्‍तरण विभाग के नाम दर्ज किये जाने हेतु प्रयास किये जाते रहे हैं। उन्होंने इस आशय के समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों की प्रति सदन के पटल पर रखी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट