भाजपा ने जारी किया 39 विधानसभा प्रत्याशियों का नाम, जानिए कहा से कौन ?
भोपाल, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश 39 विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी जार दिया है। जारी की गई सूची में अधिकांश वो सीटें हैं जिनपर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। मालूम हो कि मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होना हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एससी मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश के गोहद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे मध्य प्रदेश के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इंदौर के राजेश सोनकर को सोनकच्छ से टिकट मिला है। इंदौर की राऊ सीट से मधु वर्मा उम्मीदवार होंगे।
मध्यप्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा घोषित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 17, 2023
पार्टी ने जो विश्वास आप सभी पर जताया है, उसे पूर्ण कर विजयी हों, शुभकामनाएं। https://t.co/RCMWZ0pODJ
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा कि मध्यप्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा घोषित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। पार्टी ने जो विश्वास आप सभी पर जताया है, उसे पूर्ण कर विजयी हों, शुभकामनाएं।दोनों ही प्रदेशों में भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों की चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं हैं।
कल ही दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समित की बैठक देर तक चली। पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda की अध्यक्षता में कल दिनांक 16.08.2023 को संपन्न हुई।केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda की अध्यक्षता में कल दिनांक 16.08.2023 को संपन्न हुई।
— BJP (@BJP4India) August 17, 2023
केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान… pic.twitter.com/SxDPiWW44d
इन महिलाओं को मिली सूची में जगह
सूची में पांच महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची में पांच-पांच महिलाओं को भी शामिल किया है। मध्य प्रदेश से पार्टी ने सरला विजेंद्र रावत (सबलगढ़), प्रियंका मीणा (चाचौड़ा), ललिता यादव (छतरपुर), अंचल सोनकर (जबलपुर पूर्व), निर्मला भूरिया (पेटलावाद) को उम्मीदवार बनाया है।
जारी की सूची देखे---


bhavtarini.com@gmail.com 
