अति पिछड़ी जाति में शामिल होगी बैगा जनजाति, सिंगरौली में मुख्यमंत्री ने की घोषणा
सिंगरौली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सिंगरौली पहुंचे। यहां उन्होंने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- बैगा जनजाति अति पिछड़ी जाति में शामिल होगी। उन्होंने बैढऩ में संत रविदास समरसता यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में शामिल होने वाले संतों को सम्मानित किया गया। संतों ने भी मुख्यमंत्री को संत रविदास जी की जन्म-भूमि की मिट्टी एवं गंगाजल भेंट किया। मुख्यमंत्री बोले - संत रविदास जी का मंदिर नागर शैली में बनाया जाएगा, जहां भोजन नि:शुल्क होगा।
देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई में अब सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री यहां चरण पादुका योजना अंतर्गत वितरण, रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना का शिलान्यास एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री मुख्यालय बैढऩ के रामलीला मैदान में संत शिरोमणि समरसता रथ यात्रा का शुभांरभ किया। इसके बाद देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। समारोह में मुख्यमंत्री 693 करोड़ 34 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण व 672 करोड़ 25 लाख की रिहंद माइक्रो सिचाई परियोजना का शिलान्यास किया।
लाड़ली बहनों को दूंगा 3 हजार रुपए
लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त अगस्त में मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सिंगरौली के सरई में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से जनसंवाद करते हुए उन्होंने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए करने की बात फिर दोहराई। सीएम ने महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश देते हुए कहा कि लूटने वाला जाएगा, कमाने वाला खाएगा, नया जमाना आएगा। इस दौरान उन्होंने चरण पादुका योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहक में सामग्री वितरित की। संवाद के दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस योजना को बंद कर दिया था, अब मामा इसे दोबारा चालू कर रहे हैं। सीएम ने जंगल में रहने वालों को जंगल का अधिकार देने की बात कही। इस मौके पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना का शिलान्यास व पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। स्थानीय घोषणाओं में सरई व बरगवां तहसील को मिलाकर उपखंड बनाने, सरई में बायपास बनाने, माड़ा, खुटार, रजमिलान में सीएम राइज स्कूल खोलने जैसी घोषणा की। सरई में आयोजित कार्यक्रम के पहले जिला मुख्यालय वैढऩ में स्थित रामलीला मैदान में संत रविदास समरसता यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यहां के संतो को सम्मानित भी किया।
लूटने वाला जाएगा, कमाने वाला खाएगा
जनसंवाद के दौरान सीएम ने महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश देते हुए कहा कि, लूटने वाला जाएगा, कमाने वाला खाएगा, नया जमाना आएगा। इस दौरान उन्होंने चरण पादुका योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहक में सामग्री वितरित की। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस ने उनकी इस योजना को बंद कर दिया था। अब मामा इसे दोबारा शुरु कर रहा है। कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना को महिलाओं का सम्मान बताया। इसी प्रकार किसानों की ऋण माफी, जल जीवन मिशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ नियमित रूप से दिए जाने का वादा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक करने का वचन भी दिया। यही नहीं उन्होंने जंगल में रहने वालों को जंगल का अधिकार देने की भी बात कही।
bhavtarini.com@gmail.com 
