राजस्थान चुनाव से पहले राम रहीम को दूसरी बार 21 दिन की पैरोल मिली, जेल से बाहर आए

रोहतक, डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम पैरोल मिलने के बाद मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए। इस दौरान सुनारिया जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। राम रहीम को राजस्थान चुनाव से पहले दूसरी बार 21 दिन की फरलो मिली है। इससे पहले उसे 2022 में 3 सप्ताह की फरलो मिली थी। राम रहीम को दो साध्वियों के यौन शोषण से जुड़े केस, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। सुनारिया जेल में वह सजा काट रहा है। इसी साल राम रहीम को 2 बार पैरोल मिल चुकी है। पैरोल खत्म होने के बाद उसकी ओर से पैरोल की अर्जी लगाई गई, जिसे मंजूर कर लिया गया।