भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका विवेक तंखा और कमलनाथ का पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका विवेक तंखा और कमलनाथ का पुतला
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका विवेक तंखा और कमलनाथ का पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका विवेक तंखा और कमलनाथ का पुतला

 कांग्रेस पर लगाया ओबीसी विरोधी होने का आरोप

मंडला - नेहरू स्मारक में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस पर ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर युवा मोर्चा कमलनाथ और कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का पुतला दहन किया है। युवा मोर्चा ने आरोप लगाया है कि क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में याचिका कांग्रेस नेताओं ने दाखिल की और पैरवी भी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ही की थी। इसी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने पुतला फूंका है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष झारिया का कहना है कि कांग्रेस ने कूटनीतिक तरीके से कोर्ट में याचिका लगाकर ओबीसी आरक्षण को समाप्त करवाया है। जिसका हम विरोध करते हैं और भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा हमेशा से ओबीसी का हितैषी रहा है। ओबीसी वर्ग के लिए हमेशा से काम करती रही है उनके लिए सड़कों पर खड़ी होती नजर आई है जिस तरीके से या कूटनीतिक चाल चली गई है इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।