पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया मण्डला जिले की जनता का अपमान - संजय कुशराम

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया मण्डला जिले की जनता का अपमान - संजय कुशराम

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया मण्डला जिले की जनता का अपमान - संजय कुशराम

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चैहान ने लिखी विकास की इबारत

मण्डला - पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ अपने मण्डला प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता में मण्डला को मफियाओं और अपराधियों का गढ़ कहा है यह मण्डला जिले की जनता का सीधा अपमान है। मण्डला गौड़ साम्राज्य का गढ़ रहा है मण्डला शांति और सांस्कृतिक समृद्वि का गढ़ वर्षों से रहा है लेकिन कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने मण्डला जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र की जनता का अपमान कर अपने मंसूबे कभी पूरे नहीं कर सकते यह बात आज जनजातीय मोर्चे के प्रदेश मंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किया इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, नगर अध्यक्ष अनुराग चैरसिया उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम ने कहा कि यदि मण्डला अपराध का और माफियों का गढ़ है तो उनकी पार्टी और विधायक चुप क्यों रहते हैं?  मण्डला जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है, यहां माफिया और अपराध जैसे कृत्यों से जनजातीय समाज बहुत दूर रहता है लेकिन कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने अपना बयान देकर जनजातीय समाज का भी अपमान किया है। इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी।

 मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चैहान ने लिखी विकास की इबारत -
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने मध्यप्रदेश के विकास के साथ जनजातीय समाज की संस्कृति विरासत एवं जनजातीय समाज के महापुरूषों की विरासत को संजोने का कार्य किया है। भाजपा सरकार ने जनजातीय क्रांतिवीरों योद्वाओं महानायकों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वैभवशाली स्मृतियों और इतिहास को देश भर में पहंुचाने का कार्य किया है जनजातीय समाज भाजपा सरकार के योगदान से गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गांव गरीब पिछड़े शोषित वंचित आदिवासी, किसान, मातृशक्तियों, युवाओं के विकास के लिए नयी इबारत लिखी है। प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग का नागरिक आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ हैं तथा गांव में सभी प्रकार के प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति सरकार ने संकल्प के साथ पूरा किया है। आज मध्यप्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में विकास में बहुत आगे है। कृषि उत्पादन नये उद्योग, बेहतर शिक्षा, नये मेडिकल काॅलेज, नेशनल एंव स्टेट हाईवे, रेल कनेक्टिवटी, विद्युत उत्पादन मे निरंतर प्रगति कर रहा है।

15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने गरीबों के अधिकारी छींने -
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम ने कहा कि 15 महीने के लिए बनी कांग्रेस सरकार में कमलनाथ जी ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओें को प्रभाव से बंद कर दिया और गरीबों का हक छींना। कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश कर्ज में डूबा और 15 साल पीछे चला गया प्रदेश में भ्रष्टाचार और ट्रांसफर उद्योग चरम पर था। किसान, जनजातीय समाज और महिलाओं, युवाओ के हित में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। प्रदेश में अराजकता और अपराध की स्थिति निर्मित हुई अनेक स्वीकृत परियोजनाएं ठंडे बस्ते पर पड़ी हुई हैं, अब नारी सम्मान योजना के नाम से प्रदेश में झूठ फैलाने का काम कांग्रेस कर रही है जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से सीधे महिलाओं के खाते में राशि पहुंचाकर नारियों का सम्मान किया है।