बजट 2023-24: जानिए स्वास्थ्य क्षेत्र में को क्या मिला

बजट 2023-24: जानिए स्वास्थ्य क्षेत्र में को क्या मिला

नई दिल्ली, किसी भी देश की प्रगति में स्वास्थ्य और शिक्षा पर होने वाले खर्च का बड़ा योगदान रहता है। केंद्रीय बजट 2023-24 से हेल्थ सेक्टर को बड़ी उम्मीदें थी। संसद में बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इससे संबंधित कई बड़ी घोषणाएं कीं। देश को एनीमिया मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ नए नर्सिंग कॉलेज और अनुसंधान केंद्रों को लेकर घोषणा की गई। केंद्रीय वित्तमंत्री ने  कहा कि हम देश की अर्थव्यवस्था के माध्यम से उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। अमृत काल में हमारा लक्ष्य सर्वांगीण विकास का है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या रहा खास
बजट 2023-24 में हेल्थ सेक्टर को लेकर वित्तमंत्री ने इन विषयों पर जोर दिया।
कोविड-19 से मुकाबले के लिए 220 करोड़ कोविड टीके दिए गए।
2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
साल 2047 तक सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए मिशन स्थापित किया जाएगा। प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों में 40 साल तक के 7 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार इस बीमारी (एनीमिया) को खत्म करने को लेकर काफी अलर्ट मोड में है।
फार्मास्यूटिकल्स में अनुसंधान के लिए नए कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।अनुसंधान में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
सार्वजनिक और निजी चिकित्सा संस्थानों द्वारा अनुसंधान के लिए आईसीएमआर की चुनिंदा प्रयोगशालाओं में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट