18 जून से अभियान, घर-घर जाकर कुपोषित बच्चों की करेंगे जांच

18 जून से अभियान, घर-घर जाकर कुपोषित बच्चों की करेंगे जांच

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में कुपोषण की स्थिति का पता लगाने और विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए राज्य सरकार 18 जुलाई से दस्तक अभियान प्रारंभ करेगी।आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्‍य प्रदेश में दस्‍तक अभियान 31 अगस्त तक चलेगा।

घर-घर जाएंगे कर्मचारियों के दल
इस दौरान स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी कर्मचारी संयुक्त दल बनाकर घर-घर जाएंगे और पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।

बीमार बच्‍चों के इलाज का प्रबंध होगा
जानकारी के अनुसार जांच के दौरान अगर बच्चे किसी बीमारी से पीड़ित पाए जाते हैं, तो उनके इलाज का प्रबंध किया जाएगा।

बाल मृत्यु में कमी लाने के लिए अभियान
उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बाल मृत्यु में कमी लाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गंभीर एनीमिया, कुपोषण, जन्मजात विकृतियां एवं वृद्धि विलंब और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की पहचान की जाती है। वहीं जांच के दौरान टीकाकृत और टीकाकरण से छूटे बच्चों की भी जानकारी ली जाएगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट