मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य को आज दमन में विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्य पालन के क्षेत्र बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार मिला। राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने का यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम दुनेथा दमन में आयोजित किया गया। यह पुरस्कार प्रदेश की ओर से मत्स्य विभाग के संचालक एन एस नाग ने ग्रहण किया।

इसे भी देखें

 प्रदेश में दम तोड़ रही पीएम मोदी की 'कुसुम', किसानों का टूट रहा सोलर पंप का सपना

10 लाख रूपए का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह 
कार्यक्रम में अतिथियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्य को ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट‘ अवार्ड सम्मान के रूप में 10 लाख रूपए का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले के बगौद गांव के मत्स्य पालन फर्म भारत बाला एक्वाकल्चर को भी ‘बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म‘ के रूप में दो लाख रूपए का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर का एक साथ दो सम्मान मिलने पर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित मत्स्य पालन के क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।

- कृषि पंचायत और ग्रामीण विकास से संबंधित समाचारों के लिए देखें

jagatgaon.com

मछली पालन के लिए 1.999 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र 
छत्तीसगढ़ में मछली पालन के लिए 1.999 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र उपलब्ध है, जिसमें से अब तक 1,961 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र विकसित किया जा चुका है, जो कुल उपलब्ध जलक्षेत्र का 98 प्रतिशत है। नदीय जलक्षेत्र लम्बाई 3573 किलोमीटर प्राकृतिक रूप से उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ में 330 करोड़ मछली बीज फ्राई का उत्पादन किया जा रहा है। राज्य की आवश्यकता 143 करोड़ है राज्य में पूर्ति होने के पश्चात शेष 187 करोड़ मछली बीज अन्य राज्यों को निर्यात किया जा रहा है।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट