मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों के साथ किया पौधा-रोपण
भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, करंज और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 25वें स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता तथा विद्यार्थियों नें पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्रीमती निधि जोशी, श्री सिद्धांत मीणा व सुश्री वीणा सिंधु ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। श्री सौमित्र जोशी, कुमारी आर्या जोशी, श्रीमती कविता अनुरागी, श्री शुभेंद्र सिंधु, श्री बृजेश मीणा, सुश्री कल्पना मीणा भी पौधा-रोपण में शामिल हुईं। तीन वर्षीय बालिका कुमारी अद्विका जैन के जन्म दिवस पर उनके परिजन श्री अर्पित जैन व श्रीमती राशि जैन ने भी पौधे रोपे।
bhavtarini.com@gmail.com

