मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएँ

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल को शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्री श्री पटेल के साथ निवास परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाया। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को मंत्री श्री कमल पटेल ने कृषि विपणन बोर्ड के स्वर्ण जयंती वर्ष पर केन्द्रित स्मृति-चिन्ह भेंट किया। कृषि उत्पादन के नियमित और सर्वांगीण विकास तथा कृषकों के हितों के संवर्धन के लिए वर्ष 1973 में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बालिका देविका गौर ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट