राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 746 पदों का सृजन, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति 

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 746 पदों का सृजन, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति 

जयपुर। प्रदेश के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के लिए 746 पदों का सृजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। 
नवीन पदों में, व्याख्याता स्कूल शिक्षा (एल-12) के 667 पद तथा प्रयोगशाला सहायक (एल-8) के 79 पद शामिल हैं। यह पद ऐसे विद्यालयों के लिए सृजित किए गए हैं, जिनमें नवीन संकाय अथवा नवीन विषय प्रारंभ किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में विभिन्न विद्यालयों में नवीन संकाय तथा विषय प्रारंभ करने की घोषणा की गई थी। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट