उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने दीनदयाल मेले का उद्घाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान 

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने दीनदयाल मेले का उद्घाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान 

जयपुर। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा बुधवार को अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, हम सब के प्रेरणापुंज श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के धानक्या स्थित राष्ट्रीय स्मारक पर पहुंचे और उनके प्रेरणादायी जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में धानक्या स्मारक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय दीनदयाल मेले का उद्घाटन कर परिसर में लगी विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में उपाध्याय जी के प्रेरणादायी जीवन-दर्शन से जुड़ी पुस्तक भी यूपीआई से भुगतान कर खरीदी।

डॉ. बैरवा ने बताया कि श्रद्धेय उपाध्याय जी का संपूर्ण व्यक्तित्व और कृतित्व राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी संदेश देता है। उनके विचार हम सभी को राष्ट्रहित के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति के अध्यक्षमोहन छीपा, समारोह समिति के सचिवप्रताप भानु सिंह शेखावत एवं पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती रमा चोपड़ा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।