संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का आयोजन जोधपुर में 30 जून से  

संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का आयोजन जोधपुर में 30 जून से  

जयपुर। राजस्थान किसान महोत्सव के सफलता पूर्ण आयोजन के बाद संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का आयोजन 30 जून को जोधपुर में किया किया जा रहा हैं। महोत्सव का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाने वाली नवीनतम तकनीकों की जानकारियों के प्रति जागरूक करना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि 30 जून और एक जुलाई को आयोजित दो-दिवसीय किसान महोत्सव का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय मंडोर, जोधपुर में किया जा रहा हैं। इस महोत्सव में जोधपुर, बाड़मेर, पाली, सिरोही, जालौर, जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू और नागौर जिलो से हजारों किसान सम्मिलित होंगे।

उन्होने कहा कि महोत्सव में दो हजार 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित स्मार्ट फार्म से किसानों को कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों से रूबरू कराया जायेगा। स्मार्ट फार्म के अन्तर्गत ग्रीन व शेडनेट हाऊस, लॉ-टनल, प्लास्टिक मल्च, फार्म पौण्ड, डिग्गी, न्यू जनरेशन टेक्नोलॉजी ऑटो सेंसर, तारबंदी, बीज उत्पादन, हाईब्रिड चारा उत्पादन, सौर ऊर्जा पम्प जैसी उन्नत तकनीकों का सजीव प्रस्तुतीकरण दिया जायेगा।
इस महोत्सव में किसानों के लिए कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन की जाजम चौपाल आयोजित की जायेगी। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग विषयों पर कृषक संवाद के माध्यम से नवीनतम विधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।

श्री कटारिया ने बताया कि महोत्सव में पशुपालकों के लिए उन्नत नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें मुर्रा नस्ल की भैंस, व्हाइट योर्कशायर नस्ल के शूकर, ब्लेक ब्राउन, चिलचिला, ग्रेजाइंट नस्ल के खरगोश, साहीवाल, थारपारकर, गीर नस्लीय गौवंश के साथ सिरोही व सोजत नस्ल के बकरे-बकरी सहित अन्य पशुओं की सजीव प्रदर्शनी की जायेगी। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित पशुपालकों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना, पशु मित्र योजना, पशुपालन क्रेडिट कार्ड के बारे में जागरूक किया जायेगा।

किसानों को उर्वरक, उन्नत बीजों की जानकारी देने, एग्री सेक्टर से जुड़े उद्योग लगाने के लिए महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉल लगाई जायेगी, जिसमें किसान उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
किसानों के कार्य को आसान करने के लिए महोत्सव में कृषि यंन्त्रों का प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही यंन्त्रों की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जोयगीं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट