वन एवं पर्यावरण मंत्री की दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रियों से भेंट

वन एवं पर्यावरण मंत्री की दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रियों से भेंट

जयपुर। राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र शेखावत, कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने श्री ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष का दूसरी बार पद संभालने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा अन्य केंद्रीय मंत्रियों को भी गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दी। श्री शर्मा ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ राजस्थान में वनों के विकास और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट