आंध्र के पूर्व सीएम किरण रेड्डी भाजपा में शामिल

आंध्र के पूर्व सीएम किरण रेड्डी भाजपा में शामिल

हैदराबाद, सीनियर कांग्रेस लीडर और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस छोड़ते वक्त रेड्डी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को एक लाइन का इस्तीफा भेजा था। भाजपा जॉइन करने के बाद रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस में लगातार गलत फैसले लिए गए। एक के बाद एक गलत फैसलों के चलते सभी राज्यों में कांग्रेस कमजोर हो गई।

एक कहावत है कि हमारा राजा बहुत समझदार है, वो खुद सोच नहीं पाता और किसी की सलाह नहीं सुनता है। कांग्रेस में भी ऐसा ही है। वहां हाईकमान लोगों से बातचीत नहीं करता, नेताओं की बात नहीं सुनता है। वह कंट्रोल करने की पावर तो चाहता है, लेकिन जिम्मेदारी लेना और मेहनत करना नहीं चाहता है। अगर आपको कपड़ा सिलवाना होता है तो आप दर्जी के पास जाते हैं। आप नाई के पास नहीं जाते हैं। कांग्रेस हाईकमान को नहीं पता कि राज्य में किस आदमी को क्या जिम्मेदारी देनी है। लोगों से बात करने का जिम्मा किसको देना है। उन्हें अपने नेताओं का कैरेक्टर नहीं पता है। असली नेता वो होता है, जो लोगों से बातचीत करे। समस्याओं को समझे और ऐसे नेता को राज्य में जिम्मेदारी दे, जो इन समस्याओं को सुलझा सके।'

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट