नि:शुल्क "नेचर कैम्प" का आयोजन 29 अगस्त को

नि:शुल्क "नेचर कैम्प" का आयोजन 29 अगस्त को

भोपाल, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 29 अगस्त को शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिये नि:शुल्क "नेचर कैम्प" का आयोजन किया जायेगा। नेचर कैम्प में वन विहार के वन्य-प्राणियों, पक्षियों, सरीसृपों आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जाएगी। पर्यटकों को जागरूक करने के लिये वन विहार में अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। इन्हीं गतिविधियों में एक "नेचर कैम्प" है जो शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिये पर्यावरण के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करने के लिए नि:शुल्क आयोजित किये जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि वन विहार राष्ट्रीय उद्यान वर्ष 1983 से स्थापित है। यहाँ प्रति वर्ष 6 से 7 लाख से अधिक पर्यटक भ्रमण करने आते हैं। कैम्प का संचालन श्री सुनील कुमार सिन्हा, सहायक संचालक, वन विहार एवं श्री विजय बाबू नंदवंशी, बायोलॉजिस्ट वन विहार के द्वारा किया जायेगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट