पहली बार कश्मीर में जी-20 बैठक, 370 हटने के बाद पहली इंटरनेशनल समिट 

पहली बार कश्मीर में जी-20 बैठक, 370 हटने के बाद पहली इंटरनेशनल समिट 

नई दिल्ली, भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में जी-20 की बैठक कराने का फैसला किया है। जी-20 प्लान के मुताबिक, श्रीनगर में 22 और 23 मई को टूरिज्म पर वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। 70 साल में पहली बार जम्मू-कश्मीर में जी-20 की बैठक होगी। आर्टिकल 370 हटने के बाद यह पहली इंटरनेशनल समिट भी होगी।

जी-20 की यूथ-20 और सिविल-20 बैठकों के लिए चुने गए देश के 15 संस्थानों में से एक कश्मीर यूनिवर्सिटी भी है। कश्मीर यूनिवर्सिटी में जी-20 की वर्किंग ग्रुप की बैठक पहले ही हो चुकी है। रिपोट मुताबिक, इस बैठक का मुद्दा जेंडर इक्वैलिटी और डिसऐबिलिटी था। सी-20 जी-20 का ऑफिशियल एंगेजमेंट ग्रुप है, जो सिविल सोसाइटी, एनजीओ और सरकारी प्रतिनिधियों को चुने हुए विषय पर चर्चा के लिए प्लेफॉर्म देता है।

कश्मीर यूनिवर्सिटी में होंगे यूथ-20 समिट के प्री-इवेंट्स
रिपोर्ट के मुताबिक, खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने कश्मीर यूनिवर्सिटी के साथ एक रूश साइन किया है, जिसके तहत विश्वविद्यालय में यूथ-20 समिट के पहले होने वाले इवेंट्स भी होंगे। इसमें जी-20 देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यूथ-20 समिट जून 2023 में वाराणसी में होनी है।

चीन इससे दूरी बना सकता है
चीन और पाकिस्तान लगाता जी-20 बैठक जम्मू-कश्मीर में कराए जाने का विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तान जी-20 में शामिल अपने समर्थक देशों को साधकर इस बैठक का विरोध कर रहा था। चीन ने मार्च में ही कहा था कि जी-20 की बैठक जम्मू-कश्मीर में नहीं होनी चाहिए। अब श्रीनगर में ये बैठक कराने जाने के बाद माना जा रहा है कि चीन इससे दूरी बना सकता है। जी-20 की अध्यक्षता कर रहा भारत पहले ही कह चुका है कि देश के 28 राज्यों में जी-20 से जुड़ी बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत अरुणाचल और कश्मीर में भी यह बैठकें रखी गईं। अरुणाचल की राजधानी ईटानगर में मार्च के आखिरी हफ्ते में हुई जी-20 की बैठक से भी चीन दूर रहा था। दरअसल, अरुणाचल को चीन भारत का हिस्सा नहीं मानता है और इसके विरोध में वह मीटिंग में शामिल नहीं हुआ।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट