गहलोत सरकार राजस्थान के किसानों को भी देगी पेंशन!

गहलोत सरकार राजस्थान के किसानों को भी देगी पेंशन!

जयपुर, सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक और मास्टर स्ट्रोक खेल सकते हैं। राजस्थान में दूसरी बार अलग से कृषि बजट पेश किया जाएगा, जिसमें किसानों के लिए मासिक पेंशन की घोषणा की जा सकती है।

तो देश का पहला राज्य बन जाएगा राजस्थान

अगर ऐसा होता है तो राजस्थान किसानों को पेंशन देने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। अभी केंद्र की ओर से किसानों को 'किसान सम्मान निधिÓ के रूप में सालाना 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। राजस्थान में अभी सीमांत गरीब किसानों के लिए वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना चल रही है, लेकिन इसका दायरा अभी बेहद छोटा है। राज्य सरकार की नई पेंशन योजना आने के बाद इसको भी इसमें मर्ज कर दिया जाएगा।

गेम चेंजर साबित हो सकती है घोषणा 
राजस्थान की आबादी करीब साढ़े 7 करोड़ है। अकेले कृषि कार्य से 5 करोड़ 75 लाख लोग आजीविका कमाते हैं। ऐसे में चुनावी साल में ये घोषणा गेम चेंजर साबित हो सकती है। कोई राजनीतिक दल इसका विरोध भी नहीं करेगा, क्योंकि यह सबसे बड़ा वोट बैंक है। बल्कि, दूसरे राज्यों में भी इसे लागू करने पर विचार हो सकता है।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट