इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सिंगापुर के दो सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया
श्रीहरिकोटा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शनिवार अपने एक और बड़े मिशन पर पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल की मदद से सिंगापुर के दो बड़े सैटेलाइट और एक इन-हाउस प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया। PSLV-C55 मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2:19 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। बता दें कि यह पीएसएलवी की 57वीं उड़ान है और इस मिशन को टीएलईओएस-2 नाम दिया गया था।
#WATCH | Andhra Pradesh: Indian Space Research Organisation (ISRO) launches its PSLV-C55 with two Singaporean satellites for Earth observation, from Sriharikota.
— ANI (@ANI) April 22, 2023
(Source: ISRO) pic.twitter.com/oKByHiqXjD
लुमिलाइट-4 सैटेलाइट को ऑर्बिट में भेजा
इसरो ने शनिवार को श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी रॉकेट PSLV-C55 सिंगापुर के दो सैटेलाइट 741 किलो वजनी सैटेलाइट TeLEOS-2और 16 किलो वजन वाले लुमिलाइट-4 सैटेलाइट को ऑर्बिट में भेजा। TeLEOS-2 एक रडार सैटेलाइट है, जिसे सिंगापुर के डिफेंस साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजेंसी ने तैयार किया है। इसकी मदद से दिन-रात मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी।
दूसरा सैटेलाइट LUMELITE-4 है, ये एडवांस सैटेलाइट है, जिसका वजन 16 किलो है। इसे एक बहुत ही उच्च आवृत्ति डेटा विनिमय प्रणाली को प्रदर्शित करने के लिए विकसित किया गया है। सैटेलाइट को सिंगापुर की ई-नेविगेशन समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने और वैश्विक शिपिंग समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है।
bhavtarini.com@gmail.com 