महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ने आचार समिति को भेजी

महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ने आचार समिति को भेजी

नई दिल्ली, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लगाए गए आरोपों के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा। साथ ही, आईटी मंत्री से लोकसभा में महुआ मोइत्रा के लॉग-इन क्रेडेंशियल की जांच करने का आग्रह किया था। अब इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मोइत्रा के खिलाफ शिकायत को निचले सदन की आचार समिति के पास भेज दिया है।

संसद में सवाल पूछने के लिए महुआ पैसे लेती हैं
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक जांच समिति गठित करने और उन्हें सदन से तत्काल निलंबित करने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था। निशिकांत का आरोप है कि संसद में सवाल पूछने के लिए महुआ पैसे लेती हैं। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच ये नई सियासी लड़ाई की शुरुआत मानी जा रही है। इसपर मोइत्रा ने पलटवार करते हुए कहा, लोकसभा अध्यक्ष दुबे के खिलाफ लंबित आरोपों से निपट लें। उसके बाद जो भी मेरे खिलाफ कदम उठाएंगे उसका स्वागत है। बता दे, लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष भाजपा सदस्य विनोद कुमार सोनकर हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट