वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री महाकाल का नगर भ्रमण

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री महाकाल का नगर भ्रमण

brijesh parmar
उज्जैन। सावन के प्रथम सोमवार को भगवान श्री महाकाल का जागरण रात ढाई बजे करवाया गया। इसके बाद भस्मार्ती का आयोजन हुआ एवं पूजन किया गया। पहले नगर भ्रमण शिप्रा तट रामघाट एवं दत्त अखाडा घाट से शहर के 25 गुरुकुलों के करीब 500 से अधिक बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। इससे पहले मंदिर में भगवान के मनमहेश स्वरूप मुघौटे का पूजन पं. घनश्याम पुजारी ने किया। इसके बाद रजत पालकी में सवार कर मनमहेश स्वरूप को नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। मंदिर के बाहर आते ही पालकी में सवार भगवान के मनमहेश स्वरूप को सशस्त्र गारद ने सलामी दी।

मार्ग के दोनों और बडी संख्या में श्रद्धालूओं ने पालकी का अपने सामने आने का इंतजार किया और जैसे ही पालकी सामने आई तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ जय महाकाल का उद्घोष इस दौरान किया । रामघाट से पालकी अपने परंपरागत मार्ग मोड की धर्मशाला,कार्तिक चौक ,जगदीश मंदिर,ढाबा रोड ,गोपाल मंदिर , पटनी बाजार,महाकाल चोराहा से भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची।

पूजन में आधा दर्जन मंत्री

सवारी से पूर्व मंदिर के सभा मंडप में पूजन में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल,मंत्री करणसिंह वर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री तुलसी सिलावट,कलेक्टर रौशनकुमारसिंह,एसपी प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार