मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी 785.87 हेक्टेयर  भूमि आवंटन की स्वीकृति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी 785.87 हेक्टेयर  भूमि आवंटन की स्वीकृति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में एस्केप चैनल निर्माण के लिए 785 हेक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति दी है। 

मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत बाबा रामदेव सब ब्रांच की बुर्जी पर प्रस्तावित एस्केप चैनल का निर्माण हो सकेगा।  राज्य सरकार का यह निर्णय पश्चिमी राजस्थान के नहरी क्षेत्र में सिंचाई तंत्र के विकास एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा नहरी तंत्र को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के नहरी क्षेत्रों में कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

इसी क्रम में जैसलमेर जिले में प्रस्तावित एस्केप चैनल के निर्माण के लिए भूमि आवंटन की यह स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे इस क्षेत्र के लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा और क्षेत्र के किसानों की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित होगी।