बैरक में बेहोश मिला माफिया मुख्तार अंसारी, पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

बैरक में बेहोश मिला माफिया मुख्तार अंसारी, पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

बांदा, उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। वो अपने जेल बैरक में ही बेहोशी की हालत में मिला था, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ दिन पहले तक अंसारी ने दावा किया था कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश हो सकती है। उस बीच फिर तबीयत बिगड़ी है और पास के ही मेडिकल कॉलेज में मुख्तार को भर्ती करवा दिया गया है।

कुछ दिनों से माफिया डॉन की हालत गंभीर चल रही थी

जानकारी के लिए बता दें कि मुख्तार अंसारी को जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल देख रहा था। पिछले कुछ दिनों से माफिया डॉन की हालत गंभीर चल रही थी। बुधवार देर रात भी अचानक से अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी और तब मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ा था। पता चला था कि अंसारी की हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। अब फिर हार्ट अटैक की वजह से तबीयत बिगड़ गई है, डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

मुझे विषाक्त पदार्थ मिलाकर दिया गया था: मुख्तार अंसारी 

वैसे कुछ दिन पहले अंसानी ने एक पत्र के जरिए सनसनीखेज दावे कर दिए थे। मुख्तार अंसारी ने अपने वकील रणधीर सिंह सुमन के जरिए जज को एक प्रार्थना पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि 19 मार्च को जो भोजन दिया गया था। उसमें किसी तरह का विषाक्त पदार्थ था। इस खाने को खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। हाथ-पैर की नसों में तेज दर्द हुआ और हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे। लगा जैसे मृत्यु हो जाएगी। पत्र में लिखा कि घबराहट महसूस हो रही थी। उसने कहा था कि मेरा किसी सही से डॉक्टर से इलाज करवा दीजिए। 40 दिन पहले भी मुझे विषाक्त पदार्थ मिलाकर दिया गया था।

900 अन्य कैदी भी वही खाना खाते हैं 

ये अलग बात है कि जेल प्रशासन ने उन तमाम आरोपों को खारिज कर दिया था। जोर देकर कहा था कि जो खाना अंसारी को दिया जाता है, 900 अन्य कैदी भी वही खाना खाते हैं और उन्हें कुछ नहीं होता। यहां तक कहा गया कि जो खाना अंसारी तक पहुंचता है, पहले उसका सेवन पुलिस अधिकारी करते हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट