मुख्यमंत्री के साथ स्पेशल ऑलिंपिक के पदक विजेताओं ने रोपे पौधे

मुख्यमंत्री के साथ स्पेशल ऑलिंपिक के पदक विजेताओं ने रोपे पौधे

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, खिरनी और नीम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ जर्मनी में हुए स्पेशल आलिंपिक में भाग लेने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों के दल ने पौध-रोपण किया। बास्केट बॉल में रजत पदक विजेता सुश्री दिशा तिवारी और लक्ष्मी ने पौधे रोपे। ये खिलाड़ी जून माह में जर्मनी के बर्लिन में अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री बहादुर मुकाती, श्री अऱविंद यादव और कुमारी आराध्या राजपूत ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के सर्वश्री प्रशांत तिवारी तथा अंकित तिवारी ने भी पौधे रोपे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट