भोपाल नहीं आएंगे नडडा, नरेंद्र सिंह तोमर और अश्विनी वैष्णव लेंगे बैठक
भोपाल, भाजपा सोशल मीडिया विंग की बैठक शनिवार को होने जा रही है। नड्डा सोशल मीडिया विंग और चुनाव प्रबंधन की बैठक में शामिल होने ही भोपाल आ रहे थे, लेकिन उनका दौरा स्थगित हो गया है। अब शनिवार को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर बैठक लेंगे। शाम को प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव भी भोपाल पहुंच कर बैठक में शामिल होंगे। इन बैठकों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम माना जा रहा है। रविवार को भी भाजपा की एक बैठक होने वाली है।
चुनावी समितियों की हो सकती है घोषणा
प्रदेश भाजपा ने प्रदेश में चुनावी तैयारी तेज कर दी है। लगातार दो दिन तक भाजपा मुख्यालय में चुनावी तैयारी को लेकर मंथन होगा। इन बैठकों में चुनाव की रणनीति पर मंथन के साथ ही करीब डेढ़ दर्जन चुनाव समितियों के पदाधिकारियों के नामों की अधिकारिक घोषणा होगी। इसमें प्रचार अभियान, यातायात, विधि समिति, दौरा समिति समेत जिलों में चुनाव प्रभारियों के नामों का भी एलान किया जा सकता है।
26 और 30 जुलाई को आएंगे शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी चुनावी तैयारी को लेकर प्रदेश के दौरे पर आएंगे। शाह के 26 जुलाई और 30 जुलाई को भोपाल आने की चर्चा है। वे यहां पर चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे। हालांकि, अभी शाह के दौरे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
bhavtarini.com@gmail.com 