पति-पत्नी का विवाद सुलझा लोक अदालत के माध्यम से दोनों दोबारा एक साथ
श्योपुर
जिला न्यायाधीश मान. श्री आरके सोनी के नेतृत्व में 08 दिसंबर 2018 को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत के माध्यम से मधु एवं गजानंद का आपसी विवाद सुलझाया गया। पति-पत्नी को कई वर्ष से चल रहे विवाद से निजात मिल गई है।
आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन के विभिन्न विभागों के करीब 62 मामलें निपटाए जाकर राशि रूपये 327183 की वसूली की गई। जिसमें समस्त बैंकों के करीब 06 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाकर 101500 राशि की वसूली की गई। विद्युत विभाग के लगभग 12 मामले निराकृत कर 71361 राशि की वसूली की। नगर पालिका के लगभग 33 निपटाए जाकर 123582 राशि की वसूली की गई। साथ ही पुलिस परामर्श केन्द्र में 04 मामलों में निराकरण हुआ।
जिला न्यायालय, श्योपुर एवं तहसील न्यायालय, विजयपुर के न्यायिक अधिकारियों की खण्डपीठों ने कुल 84 मामलों का आपसी सुलह और समझौते से पक्षकारों के मामलों का निराकरण किया गया। जिसमें मोटर दुर्घटना के 07 मामलों में 1585000 राशि का मुआवजा दिलाया गया तथा चैक बाउंस 20 मामलों में 2408000 राशि तथा आपराधिक प्रकरण के 24 मामलों में निराकरण किया गया एवं विद्युत विभाग के 13 मामलें निराकृत कर 90467 राशि प्राप्त हुई एवं परिवार न्यायालय के 03 मामलें निराकृत हुए।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार आयोजित इस लोक अदालत में 146 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिनमें से डीजे श्री सोनी के न्यायालय में मजिस्ट्रेट श्री सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, सदस्य श्री भोलानाथ चैहान अधिवक्ता, सामाजिक कार्याकर्ता श्री रामप्रसाद पारेता द्वारा मधु पत्नी गजानंद के साथ चल रहा विवाद को आपसी सुलह और समझौता के आधार पर निराकृत किया गया।
नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत इस मामले में श्योपुर शहर की निवासी मधु उम्र 25 वर्ष द्वारा न्यायालय में घरेलु हिंसा के संबंध में पति गंजानन्द के विरूद्व आवेदन किया था। साथ ही मधु एवं गजानंद दोनो ने यह संकल्प लिया कि हम कभी भी विवाद नहीं करेंगे। इस आवेदन पर से आपसी सुलह कराई जाकर दोनो पति-पत्नी अपने घर खुशी-खुशी पहुंचे।
श्रीमती मधु एवं श्री गजानंद निवासी श्योपुर ने बताया कि हमारे लिए नेशनल लोक अदालत वरदान साबित हुई है। जिसका श्रेय मान. न्यायाधीश अभिभाषक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जाता है। जिससे हम दोनो पति-पत्नी अपने परिवार की गाड़ी चलाने में सक्षम बनेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com

