भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा का नामांकन पत्र होल्ड
भोपाल। रायसेन जिले की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा का नामांकन पत्र होल्ड किया गया है। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल और बीजेपी से बगावत कर नामांकन जमा करने वाले गणेश मालवीय समेत संयम जैन ने पटवा के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने पटवा पर एफिडेविट में आपराधिक प्रकरण को लेकर कुछ जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया है।
एसडीएम और सहायक निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव इस मामले की जांच करेंगे। बुधवार को फैसला होगा। सुरेंद्र पटवा के बेटे तन्मय पटवा का नामांकन फॉर्म भी निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि भोजपुर विधानसभा सीट से कुल 19 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। इनमें से चार निरस्त कर दिए गए हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
