भुवनेश्वर में आयोजित 'प्रवासी राजस्थानी मीट' में प्रवासी राजस्थानियों एवं उद्योग जगत ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव को सशक्त बनाने और राज्य में निवेश एवं साझेदारी के नए अवसरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भुवनेश्वर के होटल मेफेयर कन्वेंशन में आयोजित प्रवासी राजस्थानी मीट' सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानी समुदाय, उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों तथा विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन राजस्थान सरकार के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है, जिसके माध्यम से देश एवं विदेश में निवास कर रहे प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की विकास यात्रा से जोड़ा जा रहा है।
राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य तथा डोरा, शिखर अग्रवाल ने किया। किया। प्रतिनिधिमंडल में विशेष सचिव, डोरा एवं आयुक्त, राजस्थान फाउंडेशन डॉ. मनीषा अरोड़ा सहित बीआईपी राजस्थान, रीको तथा उद्द्योग एवं वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन डॉ. प्रदीप्ता मोहंती, चेयरमैन, एसएनएम ग्रुप एवं पूर्व अध्यक्ष, सीआईआई ओडिशा ने दिया। इसके पश्चात राजस्थान फाउंडेशन भुवनेश्वर चैप्टर के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने प्रवासी समुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार की विभिन्न औद्योगिक नीतियों, निवेश अवसरों एवं उद्द्योग अनुकूल सुधारों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।
अपने संबोधन में शिखर अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान आज देश के सबसे अग्रणी निवेश गंतव्यों में से एक के रूप में उभर रहा है और राज्य सरकार उद्योगों को पारदर्शी, उत्तरदायी एवं निवेशक अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने, राजस्थान में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया एवं 10 दिसंबर 2026 को होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
कार्यक्रम के दौरान वेदांता एल्युमिनियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. चंद्रु तथा प्रमुख प्रवासी उद्योगपति सुभाष चंद भूरा ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ओडिशा से राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार ने भी सहभागिता की और राजस्थान एवं ओडिशा के बीच औद्योगिक सहयोग तथा आर्थिक साझेदारी की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।
प्रवासी राजस्थानी मीट के पश्चात अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन न-टू-वन बैठके की। इन चर्चाओं में मुख्यतः मुख्यतः होटल एवं रिसॉर्टस, आईटी एवं लॉजिस्टिक्स, खादद्य प्रसंस्करण, धातु एवं खनन सहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों ने राजस्थान में निवेश, विस्तार और व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
bhavtarini.com@gmail.com
