यूनिफॉर्म सिविल कोड पर 3 जुलाई को होगी संसदीय कमेटी की बैठक

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर 3 जुलाई को होगी संसदीय कमेटी की बैठक

नई दिल्ली, लॉ एंड ऑर्डर मामलों की पार्लियामेंट्री कमेटी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर 3 जुलाई को एक बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में यूसीसी पर ड्रॉफ्ट तैयार कर रहे लॉ कमीशन को भी बुलाया गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। मीटिंग में 31 सांसद और कमेटी के सभी मेंबर्स शामिल होंगे। सभी से यूसीसी पर उनकी राय मांगी जाएगी और उन पर विचार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जून को भोपाल में भाजपा के 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देशभर में यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द लागू करने की वकालत की थी। पीएम ने कहा- यूनिफॉर्म सिविल कोड पर लोगों को भडक़ाया जा रहा है। एक घर दो कानूनों से नहीं चल सकता। भाजपा यह भ्रम दूर करेगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट