15 साल पुराने केस में पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को दो साल की कैद

15 साल पुराने केस में पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को दो साल की कैद

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत नौ व्यक्तियों को सुनाम अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा भी शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने अदालत में करीब 15 साल पहले 2008 में शिकायत दाखिल की थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उनके घर में घुसकर हमला किया था। उस समय अमन अरोड़ा व राजिंदर दीपा दोनों ही कांग्रेस में थे। दोनों के दरमियान सियासी खींचतान चरम पर थी। सुनाम में दोनों नेताओं के घर आमने-सामने हैं। अब दोनों ही नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। वर्तमान में अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री हैं जबकि राजिंदर दीपा अकाली दल के महासचिव पद पर हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट