CM बघेल की कलाई पर सजी गोबर और धान से बनी राखी

CM बघेल की कलाई पर सजी गोबर और धान से बनी राखी

रायपुर, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान के बीज से बनाई गई राखी सजी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने कल रात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर यह विशेष राखी बांधकर उनके लिए मंगलकामना की। श्रीमती नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा तैयार राखी खरीदकर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों से ग्रामीण बहनों द्वारा बनाई गई राखी का रक्षाबंधन के पर्व पर उपयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायक को भी रक्षाबंधन पर उपहार भेंट किए।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट