सतना के रत्नेश ने रोशन किया प्रदेश नाम, खेल मंत्री ने सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया मान

सतना के रत्नेश ने रोशन किया प्रदेश नाम, खेल मंत्री ने सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया मान

सतना, सतना के रहने वाले रत्नेश पांडे ने 21 मई 2016 की सुबह धरती के सबसे ऊंचे पर्वत पर सफलता पूर्वक चढ़ाई कर प्रथम बार देश का राष्ट्रगान जन-गण-मन गाकर समस्त भारतीयों को गौरवान्वित किया था।

इसे भी देखें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मप्र जेलों में बंद कैदियों को बड़ी राहत, एक माह की सजा माफ

मध्यप्रदेश में साहसिक खेलों के प्रोत्साहन और बढ़ावा पर भी खेल मंत्री से चर्चा हुई। पांडे ने मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से साहसिक खेलों के क्षेत्र के सकारात्मक कार्यों का भी उल्लेख किया।

इसे भी देखें

सपा एमपी से भी चुनाव लड़ेगी, ग्वालियर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की घोषणा

पर्वतारोहण की आधिकारिक नींव रत्नेश पांडे ने रखी
छह साल के कठिन परिश्रम के बाद और समस्त दस्तावेजों की संवीक्षा करने के पश्चात वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर सर्टिफिकेट जारी करते हुए रत्नेश को शुभकामनाएं दीं। मध्यप्रदेश में पर्वतारोहण की आधिकारिक नींव रत्नेश पांडे ने रखी। इन्होंने यूरोप, अफ्रीका, रूस,  इटली, स्विट्जरलैंड समेत 10 देशों में 21 से अधिक पर्वत शिखरों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई किया है।

इसे भी देखें

ग्वालियर के 102 साल पुराने मंदिर में 100 करोड़ के हीरे-मोती जड़ित आभूषणों से सजाए गए गोपाल

रत्नेश पाण्डेय ने दुनिया के प्रथम 25 किन्नरों के दल को, 25 दिव्यांगों के दल को भी सफलतापूर्वक हिमालय के शिखर पर पंहुचाया और दो पर्वतारोहियों की एवरेस्ट से जान भी बचाई। इन्होंने खुद भी एवरेस्ट चढ़ा और अपने स्टूडेंट्स को भी चढ़ाया। मोटरबाइक स्टंट्स में भी इन्होंने 32.3 किलोमीटर चलती बाइक के सीट के ऊपर खड़े होकर बाइक चलाई और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और इंदौर स्मार्ट सिटी के नाम किया। अभी रत्नेश पाण्डेय सतना स्मार्ट सिटी और स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर हैं।