बच्चियों के अगवा करने वाली गैंग से पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे
दिल्ली में बड़े पैमाने पर काम कर रहा था गिरोह, पूछताछ में हुए कई खुलासे
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कन्या भोज के नाम पर बच्चियों के अगवा करने के मामले में पकड़ी गई गैंग से पूछताछ में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए है। दर्जनभर बैंक खातों में विदेश से ट्रांजेक्शन हुआ था। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 सिम भी बरामद की। इसके साथ ही पुलिस की पूछताछ जारी है।
कन्या भोज में बच्चियों के अगवा करने के मामले में पुलिस की पूछताछ जारी है। इसमें पुलिस ने बड़े खुलासे करते हुए बताया कि आरोपियों के दर्जनभर बैंक खातों में विदेश से ट्रांजेक्शन होता था। जिसके बाद से पुलिस ने बैंक से डिटेल्स मांग कर खाते को सीज करने को कहा है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 सिम बरामद की है। इसके साथ ही पलवल से एक और फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली और इसके आसपास बड़े पैमाने पर गिरोह काम कर रहा था। फर्जी डॉक्टर सीमा शक्ति एनसीजी के नाम पर महिलाओ से संपर्क करती थी। वही अर्चना से मिली दोनो बच्चियों के परिजनों का सुराग भी पुलिस को मिला है। भोपाल में भी पुलिस को इस गिरोह के साथ किसी डॉक्टर की संलिप्तता की संभावना है, जिसको तलाश में पुलिस जुट गई है।
bhavtarini.com@gmail.com 
