इको टूरिज्म की अवधारणा से संचालित होगा सिद्धखोल जलप्रपात

इको टूरिज्म की अवधारणा से संचालित होगा सिद्धखोल जलप्रपात

रायपुर, जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण सिद्धखोल जलप्रपात को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने पहल की गई है। वनमण्डलाधिकारी  गणवीर धम्मशील ने सौंदर्य से भरपूर इस जलप्रपात का निरीक्षण कर  परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान को कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया  है |  वनमंडल अधिकारी  बताया कि सिद्धखोल जलप्रपात में  पर्यटकों की सुरक्षा ,  सुविधाएं विकसित करने  वन विभाग एवं वन प्रबंधन समिति कुकरिकोना  द्वारा नए नए प्रयास किए जा रहे है।

निर्देशनुसार परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान सुनीत साहू द्वारा कुकरीकोना समिति के सदस्यों के साथ मिलकर सिद्धखोल जलप्रपात में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए नई शुरुआत की गई है। जब पर्यटक सिद्धखोल जलप्रपात में प्लास्टिक बोतल लेकर पहुंचेंगे तब जांच नाके पर उनसे निर्धारित शुल्क लेकर एक स्टीकर प्लास्टिक पॉलीथिन में लगाकर दिया जाएगा । वापसी में उक्त स्टीकर लगे प्लास्टिक को वापस जमा करने पर शुल्क वापस कर दी जाएगी। 

वन प्रबंधन समिति कुकरिकोना की संचालन में सहभागिता

सिद्धखोल जलप्रपात को संचालन के लिए कुकरीकोना समिति को जोड़ा गया है जिससे कि वहां के बेरोजगार युवाओं और ग्रामीणों को रोजगार  के अवसर प्राप्त हो सके साथ ही वन क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ इको पर्यटन के आधार पर जलप्रपात का संचालन हो सके I 
इसके अतिरिक्त महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा कैंटीन का संचालन एवं  टिकट व्यवस्था में सुधार करने की योजना बनाई गई है I

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार