प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित: उद्योग राज्य मंत्री

प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित: उद्योग राज्य मंत्री

जयपुर। उद्योग राज्य मंत्री के. के. विश्नोई ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उन्हें सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से 2018 में पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा किसान सेवा केन्द्रों के लिए 402 करोड़ रुपए की सहायता दी गयी थी। जबकि गत सरकार द्वारा 5 वर्षों में मात्र 24 करोड़ रुपए की सहायता दी गई।

उद्योग राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्न का कृषि मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को बताया कि गत सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 में एक हजार किसान सेवा केन्द्रों के निर्माण की घोषणा तो की गयी, किन्तु इसके लिए राशि का आवंटन नहीं किया गया।

इससे पहले विधायक श्रीचंद कृपलानी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के नीतिगत निर्णयों एवं उपलब्‍ध संसाधनों के अनुसार किसान सेवा केन्‍द्रों का निर्माण करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला चित्‍तौड़गढ़ में 184 एवं प्रतापगढ़ में 95 किसान सेवा केन्‍द्रों का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने इनकी ग्राम पंचायतवार सूची सदन के पटल पर रखी।

उद्योग राज्य मंत्री ने बताया कि  जिला चित्‍तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ की शेष रही समस्‍त ग्राम पंचायतों में किसान सेवा केंद्रों का निर्माण करवाने का कोई प्रस्ताव वर्तमान में राज्‍य सरकार के स्‍तर पर विचाराधीन नहीं है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट