पर्यवेक्षक खुली एवं परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को

पर्यवेक्षक खुली एवं परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को

महासमुंद, छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर खुली भर्ती एवं परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन रविवार 27 अगस्त को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती) परीक्षा सुबह 10ः00 बजे से 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पर्यवेक्षक (परिसीमित सीधी भर्ती) परीक्षा अपराह्न 2:00 से 4:15 बजे तक होगी। पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती) परीक्षा में 37 केन्द्रों में 10,168 परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक (परिसीमित सीधी भर्ती) परीक्षा में 4 केन्द्रों में 1208 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू व निर्विघ्न रूप से संचालन हेतु सम्पूर्ण परीक्षा कार्य संपादन के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। डिप्टी कलेक्टर श्री श्रवण कुमार टण्डन नोडल अधिकारी होंगे एवं तहसीलदार श्री चन्द्रशेखर मंडई, तहसीलदार श्री लीलाधर कंवर, नायब तहसीलदार श्री नीरज कुमार एवं तहसीलदार श्रीमती नमिता मारकोले को प्रथम पाली में 37 व द्वितीय पाली में 4 परीक्षा केन्द्रों के लिए सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा प्रथम पाली में 37 परीक्षा केन्द्रों एवं द्वितीय पाली में 4 परीक्षा केन्द्रों के लिए 03 सदस्यीय चार उडनदस्ता दल का गठन किया गया है। इसी प्रकार गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए प्रथम पाली में 37 परीक्षा केन्द्रों के लिए एवं द्वितीय पाली में 4 परीक्षा केन्द्रों के लिए परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट