राहुल गांधी पर सर्वे, चौकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है?

राहुल गांधी पर सर्वे, चौकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है?

राहुल गांधी पर सर्वे, चौकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है?
नई दिल्ली, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। हर दल अपने-अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटा है। ऐसे में abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने 2024 का पहला ओपिनियन पोल किया है। शन‍िवार (23 द‍िसंबर) को 5 राज्यों का सर्वे दिखाया था। अब रव‍िवार (24 द‍िसंबर) को ओपिनियन पोल पार्ट 2 में देश के 5 बड़े राज्यों का सर्वे सामने आया है।

कितने को पसंद है राहुल गांधी का काम

ओपिनियन पोल के जर‍िए राहुल गांधी के कामकाज से जनता कितनी संतुष्ट हैं, इसे लेकर राय जानने का प्रयास क‍िया गया। साल भर से चल रहे सी वोटर के इस ट्रैकर में 2 लाख से ज्यादा लोगों की राय शामिल है। इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है।

39% को नहीं पता कैसा काम कर रहे राहुल गांधी?

इस सर्वे में शाम‍िल लोगों में सबसे ज्‍यादा 39 फीसदी ने 'असंतुष्‍ट' कहा है। वहीं, स‍िर्फ 26 फीसदी ने ही 'बहुत संतुष्‍ट' कहा है। इसके अलावा 'कम संतुष्‍ट' रहने वालों का आंकड़ा 21 फीसदी र‍िकॉर्ड हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें से 14 फीसदी लोग तो ऐसे है ज‍िनको इस बारे में कुछ नहीं पता है।
 
50% को इंडिया गठबंधन पर संशय  

शन‍िवार को आए सी वोटर ओप‍िनयन पोल सर्वे के नतीजों से यह भी साफ हुआ क‍ि देश की जनता को व‍िपक्ष के इंड‍िया गठबंधन की एकजुटता पर भी कोई खास भरोसा नहीं है। सर्वे का ह‍िस्‍सा बने लोगों में से 50 फीसदी ने चुनाव तक इसकी एकजुटता बने रहने पर ही सवाल खड़े कर द‍िए। देश की जनता को चुनावों तक इस गठबंधन के नहीं बने रहने की पूरी आशंका है। लोगों के मन में चुनाव से पहले ही इस तरह की आशंका के होने से व‍िपक्षी गठबंधन के ल‍िए एक बड़ी मुश्‍क‍िल खड़ी कर सकती है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट