मुख्यमंत्री ने मुरैना के ग्राम धनेला में जहरीली गैस रिसाव पर दु:ख व्यक्त किया
भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना जिले के ग्राम धनेला में जहरीली गैस रिसाव की दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है कि मुरैना जिले के ग्राम धनेला में जहरीली गैस रिसाव की दुर्घटना से हृदय व्यथित है। दु:ख की इस विकट परिस्थिति में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है।
bhavtarini.com@gmail.com 
