मोदी सरकार ने अन्नदाता के सम्मान में गेहूँ एमएसपी बढ़ाकर 2,585 रुपये की

मोदी सरकार ने अन्नदाता के सम्मान में गेहूँ एमएसपी बढ़ाकर 2,585 रुपये की

फूड सेक्रेट्री ने सम्बंधित विभागों और ऐजेन्सियों की ली बैठक

जयपुर। केन्द्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रूपये कर दिया है। केन्द्र ने एग्रीस्टैक डिजिटल प्लेटफॉर्म के अंतर्गत किसान की फार्मर आईडी बनाकर उनकी पहचान, भूमि अभिलेख, फसल बुवाई आदि से समग्र कृषि डेटा तैयार किया गया है। आगामी रबी सीजन 2027—28 की गेहूँ खरीद से किसान पंजीकरण हेतु फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि इस खरीद व्यवस्था में किसानों को कोई दिक्कत न हो। इसकी अनुपालना में मंगलवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में भू-प्रबंधन विभाग, एग्रीस्टैक PMU, व एनआईसी टीम भी सम्मिलित हुई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद आगामी विपणन सीजन में गेहूँ खरीद के लिए किसान पंजीकरण हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य करने के लिए एनआईसी को खरीद पोर्टल में आवश्यक प्रावधान करने हेतु निर्देशित किया गया।

शासन सचिव ने बताया कि किसानों से अपेक्षा है कि वे आगामी खरीद सीजन को ध्यान में रखते हुए समय रहते ई-मित्र अथवा अन्य माध्यम से फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया पूर्ण कर लें जिससे गेहूँ विक्रय हेतु पंजीकरण के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इससे राज्य में एग्रीस्टैक के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों का डिजिटल रेकार्ड तैयार करने, पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने तथा कृषि उपज की सरकारी खरीद व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।