मुख्यमंत्री ने समाजसेवी डॉ. बिंदेश्वर पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने समाजसेवी डॉ. बिंदेश्वर पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन के संस्थापक और प्रसिद्ध समाजसेवी पद्म भूषण डॉ. बिंदेश्वर पाठक के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री पाठक का जीवन समाज के उत्थान को समर्पित था। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने में अद्वितीय योगदान दिया। स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट