समाधान शिविर में साकार हुआ पक्के घर का सपना
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित समाधान शिविर का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही सुशासन को और सशक्त बनाना है। सुशासन तिहार समस्याओं के निराकरण का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार करने का अभियान बनता जा रहा है। इसी तारतम्य में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सुकली में आयोजित समाधान शिविर में विवेक दास मानिकपुरी को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी प्रदान की गई, इससे विवेक दास के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कभी कच्चे घर और बारिश के दिनों की चिंता में जीवन गुजारने वाले ग्राम सुकली निवासी विवेक दास के पक्के आवास का सपना साकार हो गया है।
bhavtarini.com@gmail.com 
