हजीरा सिविल अस्पताल में नेत्र शिविर की समयावधि 10 फरवरी तक बढ़ी

हजीरा सिविल अस्पताल में नेत्र शिविर की समयावधि 10 फरवरी तक बढ़ी

भोपाल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर सिविल अस्पताल हजीरा में संचालित हो रहे नेत्र शिविर में नेत्र रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्व निर्धारित समयावधि में वृद्धि की गई है। पूर्व में नेत्र शिविर 4 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया गया था, लेकिन अब इसकी अवधि 10 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गेई है। इसकी जानकारी शनिवार सुबह सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्वयं दी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नेत्र शिविर में उपचाररत रोगियों से स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा वृद्ध महिला रोगी के पैर दबाकर आशीर्वाद लिया। ऊर्जा मंत्री ने सिविल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती मरीजों से भी उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रहीं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार