डूबी दुनिया के अमीरों की दौलत, एलन मस्क को सबसे ज्यादा नुकसान

डूबी दुनिया के अमीरों की दौलत, एलन मस्क को सबसे ज्यादा नुकसान

नई दिल्ली, दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।  इस दौरान टॉप-10 ही नहीं, बल्कि टॉप-20 रईसों की दौलत में सुनामी देखने को मिल रही है।  एलन मस्क, बर्नार्ड अर्नाल्ट और जेफ बेजोस से लेकर गौतम अडानी और मुकेश अंबानी तक की नेटवर्थ घट गई है।  गिरावट का ये सिलसिला बीते दो दिनों से जारी है और इस बीच सबसे ज्यादा नुकसान एक्स, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क को हुआ है, उन्होंने दो दिन में ही 22 अरब डॉलर की बड़ी रकम गंवा दी है।  

कार्लोस स्लिम एकमात्र ऐसे अरबपति, जिसकी संपत्ति में गिरावट नहीं 
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स पर नजर डालें तो दुनिया के टॉप-20 अमीरों में से कार्लोस स्लिम एकमात्र ऐसे अरबपति हैं, जिसकी संपत्ति में गिरावट नहीं बल्कि उछाल देखने को मिला है।  कार्लोस की संपत्ति बीते 24 घंटों में 794 मिलियन डॉलर बढ़कर 83। 2 अरब डॉलर हो गई है।  वहीं दूसरी ओर एलन मस्क, जेफ बेजोस , बर्नार्ड अर्नाल्ट से लेकर बिल गेट्स, लैरी पेज, मुकेश अंबानी, वॉरेन बफे, गौतम अडानी समेत अन्य अमीरों की दौलत लाल रंग में है।   

एलन मस्क को सबसे ज्यादा नुकसान 
बीते दो दिनों में संपत्ति में आई गिरावट के चलते दुनिया के नंबर-1 अमीर एलन मस्क को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।  इन दो दिनों में ही उनकी नेटवर्थ 22 अरब डॉलर के करीब घट गई है।  ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गुरुवार को जहां एलन मस्क  Net Worth में 16 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी, वहीं शुक्रवार को भी उन्हें घाटा हुआ और संपत्ति 5। 81 अरब डॉलर कम हो गई।  इस गिरावट के बाद मस्क की कुल नेटवर्थ 204 अरब डॉलर पर आ गई है।  

दूसरे सबसे अमीर को भी लगा झटका  
न केवल दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की संपत्ति घटी है।  बल्कि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट को भी 2. 07 अरब डॉलर का नुकसान शुक्रवार को उठाना पड़ा और  बर्नार्ड अर्नाल्ट Net Worth कम होकर 153 अरब डॉलर रह गई।  इसके अलावा अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को 3. 30 अरब डॉलर का घाटा हुआ है, जिसके बाद जेफ बेजोस Net Worth कम होकर 149 अरब डॉलर रह गई है।   

टॉप-10 अरबपतियों में शामिल छह अन्य को भी बड़ा नुकसान 
टॉप-3 अरबपतियों के अलावा टॉप-10 अरबपतियों  की लिस्ट में शामिल छह अन्य अरबपतियों को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।  इसमें लैरी एलिसन का नाम सबसे ऊपर है।  लैरी एलिसन की नेटवर्थ 6. 01 अरब डॉलर घटकर 116 अरब डॉलर रह गई है और इतनी संपत्ति के साथ वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।  इसके बाद पांचवें अमीर लैरी पेज (Larry Page) की दौलत 1। 86 अरब डॉलर की कमी के साथ 121 अरब डॉलर रह गई है।  सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) को 1.76 अरब डॉलर का फटका लगा है और इनकी दौलत 115 अरब डॉलर रह गई है।  Steve Ballmer को 1. 51 अरब डॉलर, Mark Zuckerberg को 1. 48 अरब डॉलर और Bill Gates को 1. 14 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।   

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को 119 मिलियन डॉलर का घाटा
दुनिया के सबसे रईसों की लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में भी गिरावट देखने को मिली है।  इस लिस्ट में 11वें पायदान पर मौजूद एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को 119 मिलियन डॉलर का घाटा झेलना पड़ा है।  इसके बाद मुकेश अंबानी Net Worth कम होकर 85. 8 अरब डॉलर पर आ गई है।  इसके अलावा अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 211 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है।  इस कमी के चलते गौतम अडानी Net Worth घटकर 61 अरब डॉलर रह गई है और इतनी संपत्ति के साथ अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें पायदान पर हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट