चोरों ने मुंबई में 6 हजार किलो वजन का 90 फीट लंबा आयरन ब्रिज चुराया

चोरों ने मुंबई में 6 हजार किलो वजन का 90 फीट लंबा आयरन ब्रिज चुराया

मुंबई, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चोरों ने 90 फीट लंबा आयरन ब्रिज चुरा लिया। यह पुल अडाणी इलैक्ट्रिसिटी कंपनी का था और इस पुल का वजन 6 हजार किलो था। चोरों ने पहले इस ब्रिज को गैस कटर से काटा और उसके बाद ट्रक में डालकर ले गए। इसी ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस चोरों तक पहुंची। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह ब्रिज मुंबई के मलाड इलाके में एक नाले के ऊपर रखा हुआ था। इसका इस्तेमाल बड़ी पावर केबल्स को मूव करने के लिए होता था। बाद में जब नाले पर परमानेंट पुल बन गया तो आयरन ब्रिज को दूसरी जगह पर रख दिया गया।

ब्रिज बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी ने की चोरी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ब्रिज को आखिरी बार 6 जून को देखा गया था। मौके पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। फुटेज में 11 जून को एक बड़ा ट्रक पुल की तरफ जाते हुए दिखा। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर से ट्रक को ट्रैक किया। जांच में पता चला कि जिस कंपनी को ब्रिज बनाने का ठेका दिया गया था, उसी के एक कर्मचारी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी और उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। ब्रिज का सामान भी बरामद कर लिया गया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट