दुनिया की टॉप 100 कंपनियों में भारत की तीन कंपनियां शामिल, जानिए कौन हैं वो कंपनियां

दुनिया की टॉप 100 कंपनियों में भारत की तीन कंपनियां शामिल, जानिए कौन हैं वो कंपनियां

नई दिल्ली। साल 2024 के लिए अमेरिकी मैगजीन टाइम ने दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट जारी की है। मैगजीन की टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट में तीन भारतीय कंपनियों ने भी जगह बनाई है। ये तीन भारतीय कंपनियां है रिलायंस इंडस्ट्रीज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप। यह भारतीय कंपनियों की वैश्विक पहुंच और प्रभाव का प्रमाण है कि वे विभिन्न उद्योगों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

टाइम मैगजीन ने इस लिस्ट में 5 कैटगरी बनाई थी। यह कैटगरी लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स नाम से थीं। टाइटन्स कैटेगरी में रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइम मैगजीन ने रखा है। वहीं पायनियर्स कैटगरी में सीरण इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को जगह मिली है।

रिलायंस को ‘इंडियाज जगरनॉट’ की उपमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज को टाइम मैगजीन ने इंडियाज जगरनॉट कहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बारे में टाइम मैगजीन ने लिखा है कि इस कंपनी ने अपनी शुरुआत कपड़ा और पॉलिएस्टर की कंपनी के तौर पर की थी, लेकिन अब यह ग्रुप देश की सबसे ज्यादा कैपिटल वाली कंपनी बन गया है। मुकेश अंबानी ने इस कंपनी को एनर्जी, रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर मे बढ़ाया है। टाइम मैगजीन ने रिलायंस और डिज्नी की पार्टनरशिप के बारे में भी लिखा है। मैगजीन ने लिखा कि रिलायंस के लिए यह डील बहुत ही फायदे की है। 8.5 अरब डॉलर की इस डील से भारत के स्ट्रीमिंग बाजार में रिलायंस मजबूत हुआ है।

टाटा व सीरम को मिली जगह

टाइम मैगजीन की तरफ से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी का तमगा दिया गया है। कंपनी हर साल 3.5 अरब वैक्सीन की खुराक का निर्माण करती है। सीरम ने कोविड जैसी दुनिया की सबसे खतरनाक महामारी में वैक्सीन बनाकर लाखों जिंदगियों को मौत के मुंह से निकाला था। टाटा ग्रुप भारत की सबसे पुरानी कंपनी है। टाटा का कारोबार हर क्षेत्र में फैला हुआ है। टाटा की स्टील, सबसी केबल, रसायन, नमक, अनाज, एसी, ऑटोमोबाइल, फैशन व होटल जैसे क्षेत्रों में धाक है। टाटा एआई, सेमीकंडक्टर, टेक में भारी निवेश कर एक टेक कंपनी के रूप में बढ़ रहा है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट